लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कस्बा देवगांव में आयोजित क़ुरैशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर कस्टमर देवगांव के ग्राम प्रधान अनीस अहमद, प्रधान प्रतिनिधि शमशेर अहमद गुड्डू, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सोनू सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि लालगंज शरद यादव, अधिवक्ता हामिद अली सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों तथा आयोजकों का उत्साहवर्धन किया।
फाइनल मुकाबले में मोहम्मदपुर की टीम को पराजित कर बंदी कलां की आहिल एंड कंपनी ने शानदार जीत दर्ज की। विजेता टीम के कप्तान आहिल कुरैशी (नोनारी) व उपविजेता टीम के कप्तान अली शेख (मोहम्मदपुर) समेत पूरी टीम को साइकिल पंखा आदि देकर सम्मानित किया गया। कमेंट्री राजू शेख मोहम्मदपुर ने किया, टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर कुलदीप यादव, नबी सरवर कुरैशी, लुकमान अंसारी, अमित चौरसिया, मो. यूसुफ, शमशाद कुरैशी, मो. खालिद, हाजी रियाज अहमद, लुकमान अहमद, मो. फैसल, अदनान अंसारी, अफजल शेख, अरकान मास्टर, सलाह कुरैशी, मुबारक शेख, हुसैन शेख आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद