माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्षेत्र के गनवारा स्थित रीसेंट इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव गुरुवार को धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ। बच्चो ने नाट्य कला, गायन और वादन से पाश्चयात और आधुनिक संस्कृति और देश प्रेम के अद्भुत समागम को प्रस्तुत कर लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर स्कूल में विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत भी किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत अहरौला ब्लॉक प्रमुख शकील अहमद और चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उसके बाद बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत हुआ जिसमें चाइल्ड लेवर एंड राइट एजुकेशन, स्कूल नहीं जाना, आपरेशन सिंदूर, नारीशक्ति का सशक्तिकरण, तुझमें रब दिखता है, आदि योगी डांस और छत्रपति शिवाजी पर आधारित गीत, नाटक और डांस आदि की जीवंत प्रस्तुति बच्चों ने किया। बच्चों के कार्यक्रम को देख कर लोग तालियां बजाने के साथ ही साथ उन्हें सराहते भी रहे।
इस अवसर पर मरियम, आशिफ आदिल, रामफेर यादव, संतोष कुमार सिंह, राहुल सिंह यादव, डा.अदील अहमद आदि मौजूद रहे। संस्था प्रबंधक अशफाक अहमद ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट-श्यामसिंह