यूजीसी बिल लागू करने के समर्थन में छात्रों ने निकाली पदयात्रा

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। छात्र नेता प्रदीप यादव के नेतृत्व में मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे छात्रों ने महाविद्यालयों में यूजीसी बिल 2026 के नियमों को लागू करने की मांग की।
छात्र नेता सत्यम यादव ने कहा कि यह विधेयक सामाजिक न्याय, छात्र सुरक्षा और शिक्षा में भेदभाव को समाप्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता का माहौल बनाए रखने के लिए इस बिल को लागू करना अति आवश्यक है। जल्द ही इस बिल को लागू नहीं किया गया तो हम छात्र बृहद आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान अमित कुमार, महेंद्र कुमार, राजू कुमार, अभिषेक, जयहिंद, सत्यम यादव, अंकित कुमार आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *