आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। श्री दुर्गा जी पीजी कॉलेज चंदेश्वर आजमगढ़ के शिक्षक संघ इकाई का विधिवत गठन किया गया, चुनाव अधिकारी के रूप में वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर रामानंद सिंह ने चुनाव प्रक्रिया पूर्ण करायी। सर्वप्रथम पूर्व कार्यकारिणी को भंग किया गया तथा नई कार्यकारिणी के गठन के लिए पदाधिकारियों के प्रस्ताव आमंत्रित किए गए, निर्धारित समय के भीतर प्रत्येक पद के लिए एक-एक नाम ही आए। चुनाव अधिकारी ने सभी पदों पर एक एक ही नाम आने के कारण सभी को निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की। जिसका सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।
महाविद्यालय के कार्यकारी का कार्यकाल 26 जनवरी 2026 को पूर्ण हो गया था। कतिपय कारणों से तथा शिक्षकों की विशेष मांग पर चुनाव की तिथि 10 फरवरी घोषित की गई जिसमें लगभग सभी सदस्यों ने सहभाग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष डॉ. प्रवेश सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. अखिलेश यादव, महामंत्री डॉ. मुकुल दत्त पांडे, कोषाध्यक्ष डॉ. आरपी कौशल, तथा संयुक्त मंत्री डॉ. अखिल राय को बनाया गया। प्राचार्य प्रोफेसर बृजेश ने नई कार्यकारी को बधाई देते हुए महाविद्यालय की प्रगति में सहयोग की अपेक्षा की तथा शिक्षक सम्मान की रक्षा के लिए यथासंभव सहयोग का भरोसा दिलाया कार्यक्रम में डॉ. सुनील द्वारा महाविद्यालय में किए गए सकारात्मक कार्य की सराहना की गई। बैठक में डॉ. नीलेश, डॉ. उपाध्याय, डॉ. राजेश, डॉ. सत्येंद्र, इंजीनियर जितेंद्र, डॉ. अशोक, डॉ. रविंद्र पांडेय, डॉ. हर्ष आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार