आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कृषि विभाग द्वारा संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजनान्तर्गत राज्य के अन्दर कृषकों का प्रशिक्षण दल सीमैप लखनऊ, पद्मश्री रामसरण वर्मा का फार्म बाराबंकी, आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के लिये रवाना किया गया।
प्रशिक्षण दल में प्रगतिशील कृषकों, पशुपालकों, मत्स्य एवं बकरी पालकों तथा अन्य कृषि संवर्गीय उद्यमियों को सम्मिलित किया गया है, जिससे वे उन्नत तकनीकी की जानकारी प्राप्त कर अपनी आय में गुणोत्तर वृद्धि कर सकें तथा अपने सम्पर्क में आने वाले कृषकों एवं उद्यमियों को भी उन्नत तकनीकी का हस्तानान्तरण कर सकें। प्रशिक्षण दल के कृषक/पशुपालक 9 फरवरी से 13 फरवरी तक विभिन्न संस्थानों पर प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए ज्ञान प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से आशीष कुमार उप कृषि निदेशक एवं शम्भू नाथ सिंह विषय वस्तु विशेषज्ञ, तथा विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल