स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी, पिता पुत्र घायल

शेयर करे

मेंहनगर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र के गौरा निवासी पूर्व प्रधान अरुण सिंह अपने वेटे अनिकेत सिंह उर्फ विट्टू के साथ अपनी चार पहिया वाहन से घर आ रहे थे कि बेसहारा पशु को बचाने के चक्कर में वाहन पलट गई पिता-पुत्र बाल-बाल बच गये।
मेंहनगर थाना क्षेत्र गौरा गांव निवासी पूर्व प्रधान के पुत्री की शादी रविवार को क्षेत्र के गोपालपुर स्थित दुर्गाम्बा मैरिज हाल में शादी आयोजित थी, सोमवार को सुबह बरातियों को विदा कर वापस घर आ रहे थे कि मेंहनगर वाया खरिहानी मुख्य मार्ग के कस्बे स्थित नीलाम्बर पेट्रोल पंप के समीप सवा नव बजे मार्ग पर बेसहारा पशु दौड़कर आ गया जिसे बचाने में स्कॉर्पियो गाड़ी पलट गई वाहन की चारो पहिया ऊपर हो गई पलटी वाहन को देख राहगीर व उपस्थित दुकानदार घटना स्थल पहुँचे ग्रामीणों के सहयोग से पिता पुत्र को बाहर निकाला ,मामूली चोट के बीच पिता पुत्र बाल-बाल बच गये। गाड़ी पूर्व प्रधान के पुत्र विट्टू चला रहे थे वाहन को पलटा देख हर कोई आश्चर्य चकित हैं लोगों ने कहा कि जिस प्रकार गाड़ी पलटी ऊपर वाला ही रक्षा किया है कि किसी को गम्भीर चोटे नही आई, सूचना पाकर घटना स्थल पहुँची पुलिस छानबीन में जुट गयी।
रिपोर्ट-धीरज तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *