ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, बाल-बाल बचा पति

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज-भीरा मार्ग पर मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई।
मेहरो जगदीशपुर निवासी जय प्रकाश राय अपनी पत्नी रंजू राय 42 वर्ष को बाइक से सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज दवा दिलाने ले जा रहे थे। जैसे ही वे फोरलेन चौराहे से भीरा मार्ग की ओर मुड़े, बगल से गुजर रहे एक ट्रक ने बाइक को धक्का मार दिया। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी रंजू राय ट्रक के नीचे आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई, जबकि पति जय प्रकाश राय बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा ट्रक और चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मृतका के परिवार में एक 17 वर्षीय पुत्र है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *