रानी की सराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी युवक की कतर दोहा में मौत हो गई। मंगलवार को जैसे ही शव घर पहुंचा घर में कोहराम मच गया। खैरा गांव निवासी वामिक अहमद कतर के दोहा मंे एक कंपनी मंे कार्य करता था। चार दिन पहले कार्य के दौरान ही तबियत बिगड़ गई और अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मौत हो गई। मंगलवार को शव विमान से दिल्ली पहुंचा और यहां से वाराणसी आया। वाराणसी से घर लाया गया। वामिक दो भाईयों में बड़ा था। इससे पहले मृतक के परिवार के तीन सदस्यों की भी विदेश में मौत हो चुकी है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा