मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। डॉ. राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज बेलवाना आजमगढ़ में एनएसएस विशेष शिविर का समापन किया गया। स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविकाओं को मतदान जागरूकता शपथ दिलाया गया एवं छात्राओं एवं छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सरस्वती वंदना, देश गीत, लक्ष्य गीत गाया।
इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक सतीश राय एवं प्राचार्या डॉ.संध्या राय, कार्यक्रम अधिकारी डॉ.प्रदीप कुमार पाठक एवं संतोष कुमार पांडे, भूगोल विभाग के प्राध्यापक डॉ.शशिकांत यादव, ओमप्रकाश, प्रतिभा राय, सरोजित सरकार, त्रिपुरारी पूजन गुप्ता और संदीप राय उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी