एसडीएम व नायब तहसीलदार के स्थानांतरण तक जारी रहेगी हड़ताल

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील में शुक्रवार को दी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह की अध्यक्षता में अधिवक्ता भवन में अधिवक्ताओं ने बैठक की। वक्ताओं ने तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि एसडीएम चंद्र प्रकाश सिंह और नायब तहसीलदार नीरज त्रिपाठी का जब तक स्थानांतरण नहीं होता है तब तक अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगी।
बैठक के बाद सभी अधिवक्ता ध्वनि विस्तारक यंत्र द्वारा पूरे तहसील प्रांगण से लेकर निजामाबाद फरिहा मार्ग पर नारेबाजी कर रहे थे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने कहा कि निजामाबाद तहसील में व्यापक भ्रटाचार व्याप्त है। तहसील में हर जगह सरकारी कर्मचारी अपना चार पांच प्राइवेट कर्मचारियों को रखकर भ्रष्टाचार करवा रहे हैं जिसके कारण गरीब फरियादियों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। हर फाइलों में यह कर्मचारी भ्रष्टाचार करवा रहे हैं।
इस अवसर पर मंत्री कमलेश यादव, पूर्व अध्यक्ष मनोज राय उर्फ रणविजय राय, पूर्व अध्यक्ष रामाश्रय चतुर्वेदी, पूर्व अध्यक्ष खलीकुज्जमा अंसारी, देवेंद्र राय उर्फ दीपू, प्रवीन राय, मिठाई लाल, अनिल कुमार, चंद्रेश राम, मोहन लाल, महेन्द्र पांडेय, जयहिंद यादव, अरविंद यादव, सचिन पाण्डेय, रामसिंह यादव, परमेश कुमार, दिनेश राय, दिनेश यादव, बासदेव यादव आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *