आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अयाज़ अहमद ग्राफर मेमोरियल आल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट्स मुबारकपुर र्स्पाेटिंग ग्राउंड पर गुरुवार को तीसरे दिन अपराह्न 3 बजे मुबारकपुर बनाम फैजाबाद के बीच मैच खेला गया। मुख्य अतिथि शाह आलम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अपने टीम को विजय दिलाने के लिए अपने कलां का प्रदर्शन करते नजर आए।
पहले हाफ में मुबारकपुर ने एक गोल मारकर मैच पर अपना शिकंजा फैजाबाद के खिलाड़ियों पर कस दिया लेकिन कुछ ही घंटों में फैजाबाद ने एक गोल मारकर मैच में बराबरी कर ली। एक घंटे के मैच पेनाल्टी कार्नर से निर्णय लिया गया जिसमें दोनों टीमों ने पांच-पांच गोल दागे जिसमें मुबारकपुर ने चार एक से विजय प्राप्त किया। जैसे ही मुबारकपुर ने मैच जीता इनामों की झड़ी लग गई। दूसरा सेट खैराबाद बनाम अम्बेडकर नगर के बीच समाचार लिखे जाने तक जारी रहा। मैच को देखने के लिए नगर सहित ग्रामीण अंचलों के हजारों की भीड़ एकत्रित रहीं।
इस अवसर पर विद्यासागर जायसवाल, पूर्व सभासद अरशद जमाल, हाजी अबु बकर, मोहम्मद मारूफ, फैजान, सफीक अहमद, मासूम आज़मी, वकार आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-सुबास लाल