बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय विंदवल के पास रविवार को हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मंगलवार भोर में मौत हो गई। देवा विंदवल निवासी सौरभ कुमार 25 वर्ष अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से जा रहा था, तभी अज्ञात ऑटो ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र