हुनर रंग महोत्सव में गढ़वाली नृत्य ने मोहा सभी का मन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रंगमंच एवं ललित कलाओं के क्षेत्र में समर्पित हुनर सामाजिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्था द्वारा पिछले 24 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे हुनर रंग महोत्सव के दूसरे दिन का उद्धघाटन मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, वरिष्ठ व्यवसायी अनूप कुमार अग्रवाल, अशोक कुमार अग्रवाल ज्योतिषाचार्य सत्यम गुरु ने किया। सभी अथितियों का स्वागत अभिषेक जायसवाल दीनू, संस्थान अध्यक्ष मनोज यादव ने किया। प्रथम सत्र मे आरपीपीयस डान्स ग्रुप उत्तराखंड द्वारा मनमोहक गढ़वाली समूह नृत्य की प्रस्तुति से पूरा हाल तालियों गूंज उठा। द्वितीय सत्र में प्रथम नाट्य प्रस्तुति ड्रामाटरजी आर्ट एंड कल्चर सोसायटी दिल्ली द्वारा ‘ताजमहल का टेंडर’ अजय शुक्ला द्वारा लिखित एक व्यंग्यात्मक हिंदी नाटक प्र्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर हेमंत श्रीवास्तव, गौरव, मौर्या, सपना बनर्जी, प्रमोद कुमार सिंह, गजराज प्रसाद, कमलेश सोनकर, राज पासवान, रवि गोंड आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *