छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मोहा मन

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील के मां दुर्गा बालिका इंटर कॉलेज अतरैठ में वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। छात्रों द्वारा पर्यावरण संरक्षण से लेकर जल संरक्षण स्वच्छता सहित अनेक झांकियां निकाल कर जागरूक किया गया। छात्राओं द्वारा राष्ट्रगीत एकांकी, लोकगीत भी प्रस्तुत किए गए। रंगारंग प्रस्तुति के बीच मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ.संग्राम यादव ने कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि छात्रों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम किया गया। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रमुख महेंद्र यादव ने नाटक, कव्वाली, गीत, नृत्य आदि की सराहना की। कहा की बालिका शिक्षा के लिए इस क्षेत्र में बड़ी ही अनूठी पहल की गई जहां पर छात्रों को कम फीस में बेहतर शिक्षा दी जा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं विद्यालय के प्रबंधक आदित्य ने कहा कि शिक्षा संस्कार की ऐसी कार्यशाला है जो एक व्यक्तित्व की रचना करती है। शिक्षा की बदौलत व्यक्ति की पहचान होती है। विद्यालय के व्यवस्थापक प्रदीप सोनी ने कहा कि निश्चय ही छात्रों ने अपने प्रयास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। उनका प्रस्तुतीकरण बहुत ही सराहनीय रहा है। प्रधानाचार्य ने छात्रों को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रदीप सोनी, बलवंत यादव, माताभीख मिश्र, राजेश यादव, राम केवल वर्मा, अनिल गुप्ता, देवेंद्र सिंह, प्रदीप, सुधीर सिंह, नितिन सिंह, सुनील सिंह, डिंपल, देवेन्द्र सिंह, सन्तोष मिश्र, दुष्यंत पाण्डेय, श्यामली, आरती, पूजा, डॉली आदि मौजूद रहीं।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *