त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां हुई तेज

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश के क्रम में फूलपुर ब्लाक के पंचायत कार्यालय पर कर्मचारियों द्वारा सफाईकर्मी के साथ पपत्र 2 नाम शामिल किये जाने का दावा के आवेदन फार्म की छटाई के साथ ही प्रारूप दो, तीन, चार एवं 6 की छंटाई किया जा रहा है। इसके बाद इन्हें संबंधित बीएलओ को दिया जाएगा।
विकास अधिकारी पंचायत उमाकांत पाठक ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 23 दिसंबर को किया गया है जिसमे से 24 से 30 दिसंबर तक आपत्ति दर्ज की जा रही है। इसके बाद 31 दिसंबर से 6 जनवरी 2026 तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। मतदाता तीन जगह बीएलओ, बीडीओ और एसडीएम के पास आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्तियों का निस्तारण 31 दिसम्बर से 6 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 6 फरवरी 2026 को प्रकाशित कर दी जाएगी। अब वह मतदाता ही वैध होंगे जो एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। ब्लाक के कर्मचारियों की सक्रियता देखकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने की सुगबुगाहट तेज हो गयी है। सचिव और प्रधान गांवों में हो रहे विकास कार्य और भुगतान की प्रक्रिया तेज कर दिए हैं। सबको अंदेशा हो गया है कि कभी भी पंचायत चुनाव की घोषणा सरकार द्वारा किया जा सकता है।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *