कंबल पाकर खिले गरीबों के चेहरे

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बाबा विश्वनाथ इंटर कॉलेज, गोर्साइं की बाजार में रविवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य हरी प्रसाद यादव के सौजन्य से गरीबों में कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील कुमार यादव एडवोकेट ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित करते हुए कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना सभी का दायित्व है। कंबल पाकर गरीबों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुग्रीव मास्टर ने की, जबकि संचालन चंद्रमोहन यादव एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर प्रिंस मौर्या, कैलाश यादव, रूपचंद कन्नौजिया, आर्यन यादव, सुशील यादव सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *