आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट चौराहा पर नगर पालिका आजमगढ़ द्वारा ठंड से बचाव हेतु बनाये गये रैन बसेरा स्थल का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पालिका आजमगढ़ को निर्देश दिया कि बेडशीट साफ एवं सूती कपड़े का रखें। तकिया, कंबल, गद्दे की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि रैन बसेरे में गर्म पानी एवं अलाव की भी व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही उन्होने खुली नाली को ढकवाने एवं पानी की सीलिंग की मरम्मत/पेंट कराने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि रैन बसेरा के प्रवेश द्वार की सफाई करायी जाए। रैन बसेरा में कंबल को मोटा या डबल करना सुनिश्चित करें।
रिपोर्ट-सुबास लाल