स्पोर्ट्स मीट में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को स्पोर्ट्स मीट 2025 का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि स्कूल प्रबंधक जितेंद्र सिंह ‘गुड्डू’ रहे। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह का शुभारंभ किया, जिसके बाद खेल मैदान में फीता काटकर परेड के साथ स्पोर्ट्स मीट की शुरुआत की गई। एक सप्ताह तक चलने वाली इस वार्षिक स्पोर्ट्स मीट में चेस, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, जंबलिंग, थ्रो, शॉटपुट, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, हाई जंप, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, क्रिकेट सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन जनपद, प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर के लिए किया जाता है। पहले दिन के परिणाम में विजेताओं ने जीता सबका मन।
मुख्य अतिथि जितेंद्र सिंह ‘गुड्डू’ ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आज का खेल माहौल हमें हमारे समय की याद दिलाता है। तब इतनी व्यवस्थाएं नहीं थीं, जबकि आज बच्चे आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रिंसिपल बलवंत सिंह ने कहा कि स्पोर्ट्स मीट एक सप्ताह तक चलने वाला व्यापक आयोजन है जिसमें चार हाउस जुपिटर, सैटर्न, यूरेनस और नेपच्यून बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। हर वर्ष इनके नए कैप्टन चुने जाते हैं। उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स टीचर संतोष की मेहनत से विद्यालय के कई विद्यार्थी प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *