तमंचा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

शेयर करे

मुबारकपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार द्वारा अपराधियों की धर पकड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए मुबारकपुर पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
उपनिरीक्षक मुरारी मिश्र, उपनिरीक्षक सौरभ सिंह मय हमराह अमिलो चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति, वाहन चेकिंग में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति गुजरपार पुल पर अवैध तमंचे के साथ कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम कार्तिकेय सिंह पुत्र रमाकान्त सिंह निवासी गुजरपार, थाना मुबारकपुर बताया। जामा तलाशी में उसके पास से एक अदद देशी तमंचा .315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *