फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। चुनाव आयोग के निर्देश में चलाए गए एसआईआर का कार्य पूर्ण होने के बाद गांवांे में मतदान बूथों पर बीएलवो द्वारा तैयार की गयी सूची को ग्रामीणों के समक्ष पढ़कर सुनाया जा रहा है कि सही गलत की जानकारी ग्रामीण दंे जिससे मतदाता सूची सौ प्रतिशत सत्य हो।
इसी क्रम में ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सहजेरपुर में बूथ सख्या 255 256 पर एएसडी की बहुत कम होने के कारण खण्ड विकास अधिकारी इशरत रोमेल के साथ उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार प्राथमिक विद्यालय सहजेरपुर दिन में बारह बजे पहुंचे व ग्रामीणों के साथ एक बैठक कर बूथ संख्या 255 व 256 की तैयार सूची को एडीओ आईएसवी द्वारा पढ़कर सुनाई गई और ग्रामीणों से सत्यता की जानकारी ली गयी। ग्रामीणों को सन्तुष्ट किया गया। सूची की परख में दस ऐसे नाम मिले जिसमंे मतदाता आने जाने वाले मील मतलब स्थाई रूप से गांव में नहीं रहते। बीएलओ सरोजा सुमन यादव को उपजिलाधिकारी फूलपुर ने निर्देश दिया कि इन नामो को तत्काल आन लाइन हटायें।
इस सम्बंध में एसडीएम अशोक कुमार, बीडीओ इशरत रोमेल ने बताया कि इसी प्रकार विधान सभा क्षेत्र के ब्लाकवार बूथों पर बैठक कर सूची पढ़ कर ग्रामीणों से सच की जानकारी लेकर सूची को सौ प्रतिशत सही बनवाया जाएगा।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी विजयचन्द, बीएलओ सुमन सरोजा, प्रधान अंकुर यादव, पूर्व प्रधान पवन जायसवाल, रोजगार सेवक राकेश कुमार सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय