अधिकाधिक ओटीएस के लिए प्रयास कर रहे अभियंता

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत अवर अभियंताआंे ने सरकार द्वारा बिजली बिल राहत योजना 2025 के प्रथम चरण में विद्युत बिल में सौ प्रतिशत ब्याज माफी का उपभोक्ताओं को लाभ दिलाने हेतु गांवों में कैम्प लगा रहे हैं। साथ ही घर-घर भ्रमण कर उपभोक्ताओं को जागरूक कर ओटीएस का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।
शुक्रवार को पांचवे दिन सुदनीपुर बिद्युत स्टेशन के अवर अभियंता देवेंन्द्र सिह अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ जोमा गांव में कैम्प लगाकर विद्युत सखी आपरेटर के साथ बकायादारों के घर जाकर सरकार द्वारा प्रथम चरण में दी जाने वाली छूट योजना के लाभ की जानकारी दिया। बकायेदार पैंतीस विद्युत उपभोक्ताओं का ओटीएस करा एक लाख सोलह हजार विद्युत राजस्व की प्राप्ति की। अभियान को सफल बनाने के लिए उपखण्ड अधिकारी भूपसिंह, अभियन्ता जितेंद्र कुमार, अभियन्ता ओपी गौतम गद्दोपुर, मो.आसिफ बरईपुर गांवों में कैम्प कर रहे हैं।
इस अवसर पर आशीष पाल, पंकज कुमार, राजेश, राजकुमार, सपना गिरी, सिकन्दर पाल, आबिद, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *