गुडलक सिंह ने खिलाड़ियों को वितरित किया ट्रैकसूट

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शिक्षा क्षेत्र कोयलसा के कीड़ा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नगर पंचायत प्रतिनिधि गुडलक सिंह द्वारा चार सौ खिलाड़ियों को ट्रैकसूट वितरित किया गया।
पीटी प्रतियोगिता में भटौली कोटवा जलालपुर की बालक एवं बालिका वर्ग द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया जिसमें दोनों टीमों को ट्रैकसूट वितरित किया गया। प्राथमिक विद्यालय मठ गोविंद में कबड्डी की टीम को ट्रैकसूट वितरित किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय बालक वर्ग खो-खो में कोयलसा के छात्रों को पुरस्कृत किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर पासीपुर में बालिका वर्ग को, उच्च प्राथमिक विद्यालय मदन पट्टी के छात्रों, प्राथमिक विद्यालय शेरवा की छात्रा रिया वर्मा द्वारा 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल करने पर नगर पंचायत प्रतिनिधि द्वारा ट्रैकसूट वितरित किया गया।
उन्होंने कहा कि जो भी खिलाड़ी हरियाणा राजस्थान जैसे स्टेडियम में प्रशिक्षण लेना चाहते हैं लेकिन पैसे के अभाव में बेहतर प्रशिक्षण नहीं ले पा रहा है तो अब उसे मायूस होने की जरूरत नहीं है मेरे द्वारा भरपूर सहयोग प्रदान किया जाएगा।
इस मौके पर खेल प्रशिक्षक चंदन सिंह, अटेवा के प्रदेश मंत्री विजय प्रताप यादव, एआरपी शैलेश कुमार सिंह, मनोज दुबे, नीरज सिंह, शपथ वर्मा, राम अवध वर्मा, नवमी यादव, अनुज, सुरजीत, राधेश्याम आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *