आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जहानागंज समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बाबू बागेश्वर यादव की 133वीं जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि नंदकिशोर यादव पूर्व सांसद व अध्यक्षता मुबारकपुर विधायक ने किया। सर्वप्रथम बाबू बागेश्वर के चित्रपर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में मुख्य अतिथि नंदकिशोर यादव ने बताया कि बाबू बागेश्वर जी अपने जीवन में संघर्ष करके समाज को आगे बढ़ने का काम किया। हमारे समाज में बहुत से दबे पिछले लोगों को सही रास्ता दिखाएं महिलाओं का सम्मान करने के लिए भी कहा करते थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक ने कहा कि पहले के समय में दलित पिछड़ों का बहुत शोषण किया जाता था जिसके खिलाफ बाबू बागेश्वर ने छोटी-छोटी मीटिंग गांव में करके हर गांव में समाज को जगाने का काम किया।
इस अवसर पर परमेंद्र यादव, कमला प्रसाद यादव, सोमनाथ यादव, दीप चंद्र निषाद, ईश्वर चंद्र यादव, गिरीश चंद्र यादव, देवासी यादव, बहादुर यादव, अनीता चौधरी, किशोर कुमार यादव, राधेश्याम भारती, सिकंदर चौधरी, कैलाश पासवान, किशोर यादव गुड्डू आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार