आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्रिश्चियन हॉस्पिटल के निदेशक डा.अशोक कुमार सिंह, अध्यक्षा डा. बीना सिंह तथा डा.शौर्य विक्रम के नेतृत्व में सोमवार को उनके संस्था के 300 छात्र एवं छात्राओं द्वारा विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गयी। इस दौरान लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया गया। यह रैली महिला अस्पताल से मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखा कर शुरू किया गया जो महिला अस्पताल से चलकर जिला अस्पताल तक पहुंची। रैली के दौरान छात्र छात्राओं ने काफ़ी उत्साह के साथ भाग लिया और अपने नारे से आम जनता को एड्स के बारे जानकारियां दी। उससे बचने के उपाय भी बताए। इस रैली और जनता में जागरूकता फैलाने के लिए किया गया। इस कार्य को मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा काफ़ी सराहना मिली और बच्चों को शाबाशी भी दी गई।
इस अवसर पर अवनी एनआर प्रधानाचार्या, संदीप मौर्य उप प्रधानाचार्य, डा.आमिर मुमताज, श्रीराम, सौरभ, अरविंद, सर्वेश, भूपेन्द्र, प्रीति, सोनिया, साधना, जूली, ज्योति, अंकिता सहित समस्त शिक्षक मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार