खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरा जलवा

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को ब्लाक स्तरीय बाल खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्य अतिथि एसडीएम फूलपुर अशोक कुमार और विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत माहुल के चेयरमैन लियाकत अली और खंड शिक्षा अधिकारी अहरौला संतोष कुमार सिंह रहें। प्रतियोगिता में अहरौला ब्लॉक के चारों मंडलों के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता की शुरुआत एसडीएम ने सरस्वती जी की प्रतिमा को माला पहनाकर और धूप दीप प्रज्वलित कर किया। खेल ध्वज फहराने के बाद एसडीएम के साथ ही साथ चेयरमैन लियाकत अली और बीईओ संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाया और बच्चों के मार्च पास्ट को सलामी दिया। प्रतियोगिता में बच्चों की 50 और 100 मीटर की लंबी दौड़, भाला फेंक, ऊंची कूद, खो खो, कबड्डी, लंबी कूद, ऊंची कूद पीटी आदि खेल हुए।
बच्चों की खेल प्रतिभा को सराहते हुए एसडीएम ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। खेल से तन और मन दोनों स्वस्थ रहता है। इस प्रतियोगिता से यह सिद्ध हो गया कि सरकारी विद्यालय के बच्चे किसी से कम नहीं है। लियाकत अली ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारे नगर पंचायत में इस तरह की प्रतियोगिता हो रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों को जहां भी खेलने में किसी प्रकार की सहायता की जरूरत हो वे उनकी हर जरूरतों को पूरा करेंगे।
इस अवसर पर परवेज अहमद, विनय पाण्डेय, अरविंद सिंह, मधु सिंह, सुमन, इंद्रेश कुमार, अशोक कुमार यादव, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे। संचालन शिक्षक पन्ना लाल यादव ने किया।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *