आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व तथा नोडल अधिकारी ए.एच.टी./एएसपी यातायात के पर्यवेक्षण में थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग व श्रम विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों-बवाली मोड़, पहलवान तिराहा, नरौली तिराहा, रेलवे स्टेशन, हरवंशपुर, कस्बा सिधारी एवं गंभीरपुर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान में 10 बाल श्रमिक कार्यरत पाए गए, जिन्हें परिजनों के सुपुर्द कर भविष्य में बालश्रम न कराने की चेतावनी दी गई। संबंधित प्रतिष्ठानों के सेवायोजकों को श्रम विभाग द्वारा नोटिस जारी की गयी। टीम ने दुकानदारों व नागरिकों को बालश्रम रोकथाम के प्रति जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर चस्पा किए तथा हेल्पलाइन नंबर 108,112,1090,1930,1098,1076,181 की जानकारी दी।
रिपोर्ट-सुबास लाल