आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी अमेरिका के एल्सेवियर की विश्व के शीर्ष के दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में आजमगढ़ के डाक्टर ने नाम रोशन किया है।
प्रोफेसर डा.मोहम्मद फैसल का स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी अमेरिका और एल्सेवियर (स्कोपस) द्वारा जारी की गई विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में अपने शिक्षा का लोहा मनवा कर आजमगढ़ का नाम रोशन किया। यह सूची उन वैज्ञानिकों को सम्मानित करती है जिनके शोध कार्यों का प्रभाव वैश्विक स्तर पर देखा जाता है।
डा.फैसल वर्तमान में सऊदी अरब की किंग सऊदी यूनिवर्सिटी के वनस्पति विज्ञान एवं सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग में कार्यरत है, जहां वे शिक्षण और शोध कार्यों में सक्रिय रूप से संलग्न हैं। इनकी प्राथमिक शिक्षा शिब्ली इण्टर कालेज व अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से वनस्पति विज्ञान में पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने के उपरांत स्पेन और दक्षिण कोरिया में पोस्ट डॉक्टोरल अनुसंधान प्लांट बायो टेक्नोलॉजी आदि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित की। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हुए हैं। यह खबर जैसे ही आजमगढ़ वासियों को लगी, परिवार व डा.फैसल को बधाई देने का तांता लगा है।
बधाई देने वालों में शिब्ली इंटर कॉलेज के विज्ञान शिक्षक आमिर जमाल खान, मिर्जा मुराद बेग, शाहनवाज आलम, मोहम्मद माजिद, अफजाल उस्मानी, सैफुर रहमान, सुनील कुमार, मोहम्मद जाहिद खान, मोहम्मद अफसर, मोहम्मद अरशद आदि शामिल हैं।
रिपोर्ट-सुबास लाल