उर्स में चिकित्सकों ने 12 सौ मरीजों का किया निःशुल्क उपचार

शेयर करे

मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। हुज़ूर हाफ़िज़ ए मिल्लत के 51वां उर्स के मौके पर देश-विदेश के जायरीनों के साथ ही डाक्टर समूह ने भी अपनी सेवाओं से लोगों को नवाज यूनानी पद्धति नेशनल लेवल संगठन ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस ने सैकड़ो लोगों को निःशुल्क दवाइयां देकर 1200 सौ मरीजों की सेवाएं की।
संगठन के प्रेसिडेंट डा.अकील अहमद, सेक्रेटरी डा.मोहम्मद आरिफ, डा.मोहम्मद आमिर, डा.शाह खालिद, डा.मोहम्मद सैफ़, डा.शहजाद आलम आदि ने लोगों को संगठन के बैनर तले सेवा उपलब्ध कराई। डा.अकिल ने कहा कि सेवा करना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है। देश-विदेश के आए हुए जायरीनों की सेवा करना संगठन का काम है। सामाजिक सेवाओं में यह संगठन निरंतर अपने कुशलताओं से लोगों की सेवाओं में समर्पित रहता है।
इस अवसर पर डा.मोहम्मद शोयब, डा.अहमद जमाल, डा.नोमान, डा. अब्दुल्लाह, डा.शाकीब जमाल, डा.मन्जर हसन, डा.मासुम मन्जर, डा. शहनवाज, डा.अरिब, डा.जन्जीम, डा.मोहम्मद राशिद आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *