टूटी पुलिया दुर्घटना को दे रही दावत

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के बहराकोठी गांव के पास से शारदा सहायक खंड 32 की नहर गुजरती है। ग्रामीणों के आने जाने के लिए नहर विभाग द्वारा पुलिया का निर्माण किया गया है जो पुलिया कई वर्षों से टूटकर जर्जर हो चुकी है। अब पुलिया से गुजरना ग्रामीणों के लिए खतरे से खाली नहीं है। ग्रामीणों को पुलिया टूटने के चलते 3 से 4 किलोमीटर ज्यादा सफर करना पड़ रहा है। इस संबंध में मंगलवार को समाजसेवी लक्ष्मी चौबे द्वारा उपजिलाधिकारी बूढ़नपुर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में समाजसेवी लक्ष्मी चौबे ने तहसील प्रशासन को चेतावनी दी है कि शीघ्र ही अगर पुलिया का निर्माण नहीं होता है तो हम ग्रामीण बूढ़नपुर तहसील का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे।
रिपोर्ट-अरविन्द सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *