शोहदों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के आवागमन के रास्तो पर शोहदों के एकत्रित होने की सूचना पर थाना प्रभारी फूलपुर अनिल सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शोहदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।
उक्त के क्रम में पुलिस ने शोहदागिरी कर रहे दर्जन भर युवकों को पकड़कर थाना कोतवाली लायी। उनके भविष्य को देखते हुए अभिभावकों को बुला कर उनकी लिखित जिम्मेदारी पर एंटी रोमियो की कार्यवाही में नाम चिन्हितकर छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि विद्यालयांे के छुट्टी और स्कूल जाने के दौरान स्कूल आदि के पास सिपाही दरोगा निगरानी करें। बैंको के आसपास खड़े युवा वर्ग के अंजान ब्यक्तियों की निगरानी करें और बैंक बन्द होने के बाद ही वहां से हटें।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *