आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय युवा उत्सव हेतु निर्धारित विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2026 के अन्तर्गत आयोजित एक दिवसीय जनपद स्तरीय युवा उत्सव एवं साइंस मेला कार्यक्रम, प्रतियोगिता प्रतिभा निकेतन इण्टर कालेज अतलस पोखरा में सम्पन्न हुई। जनपद स्तरीय युवा उत्सव एवं साइंस मेला कार्यक्रम, प्रतियोगिता का शुभारम्भ ध्रुव कुमार सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा मॉ वीणावादिनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित करके किया गया।
सुल्तान सिंह जिला युवा कल्याण अधिकारी ने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। जनपद स्तरीय युवा उत्सव के बारे में प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि श्री सिंह ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले कलाकारों एवं निर्णायकों का स्वागत करते हुए कहा कि युवा कल्याण विभाग हमारी सांस्कृतिक कलाओं के माध्यम से युवाओं को आगे बढा़ने का जो कार्य कर रहा है, सराहनीय है।
लोकनृत्य (समूह) में प्रतिभा निकेतन इण्टर कालेज प्रथम, इण्टर नेशनल पब्लिक स्कूल द्वितीय, चिल्ड्रेन हायर सेकण्डरी स्कूल तृतीय, लोकगीत में तृप्ति विश्वकर्मा प्रथम, कहानी लेखन में आरूषी यादव प्रथम, कुंवर फतेहबहादुर द्वितीय, आरूष कुमार तृतीय, कविता लेखन में अंशिका राय प्रथम, अनन्या यादव द्वितीय, आराधना मौर्य तृतीय, डिक्लेमेशन में नितीश कुमार प्रथम, खुशी प्रजापति द्वितीय, जान्हवी वर्मा तृतीय, पेंटिंग में तन्नू कुमारी प्रथम, माधवी चौधरी द्वितीय, मयंक गौड़ तृतीय, साइंस मेला में प्रतिभा निकेतन इण्टर कालेज प्रथम रहा। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार