पूर्व छात्र नेताओं ने सुधाकर के संघर्षों को किया सलाम

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शहर के रैदोपुर स्थित ऐरा निवास पर शनिवार को घोसी विधायक स्व.सुधाकर सिंह को जनपद के पूर्व छात्र नेताओं द्वारा अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। कार्यक्रम के आयोजक एवं डीएवी पीजी कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ.राजेश सिंह ने कहा कि आज देश में साजिश के तहत छात्र राजनीति को खत्म कर दिया गया है जिससे देश में आंदोलनों का समय ही समाप्त हो गया है। हमें सुधाकर के संघर्षों से प्रेरणा लेने की जरूरत है। अगर वर्तमान समय में हम सब एक आवाज बनकर नहीं खड़े हुए तो आने वाले समय में हम सबको गूंगा बनाकर कैद कर लिया जायेगा तथा समाज और आने वाली पीढ़ियां हमसे एक सवाल जरूर पूछेंगी कि आप सभी सुधाकर क्यों नहीं बनते? आखिर वह भी तो इसी दौर में संघर्ष करके अपने को स्थापित किये।
उन्होंने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सुधाकर सिंह छात्र राजनीति से जन्मे ऐसे व्यक्ति थे जो नेताओं और अधिकारियों से अपनी बात मनवा लेते थे, हमें उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
अध्यक्षता कर रहे समाजवादी नेता ज्ञान प्रकाश दूबे ने कहा कि इस दौर में भी सुधाकर ने संघर्ष कर एक ऐसी इबारत लिखी जिससे विधानसभा तक का सफर तय करते हुए पूरे पूर्वांचल में अपने फक्कड़पन से राजनीति में अलग मुकाम हासिल किया।
इस अवसर पर राम दर्शन यादव, वीरेंद्र सिंह बुलडाग, सुनील सिंह, दिवाकर सिंह, केशरी सिंह टाइगर, प्रवीण सिंह, संजय सिंह, अरूण सिंह, अनिल सिंह, राजेश सिंह महुआरी, अमर बहादुर यादव, विवेक सिंह, जेबी सिंह, पुल्लु सिंह, आलोक राय, राजन राय, दिनेश यादव, राजेश सिंह भोला, संजय राय, कर्मचारी नेता गिरीश चतुर्वेदी, गंगा यादव, संजय सिंह, शिशुपाल सिंह, मुन्ना सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन वरिष्ठ पत्रकार एसके दत्ता ने किया।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *