आरडी मल्टीप्लेक्स का मंगलवार को होगा भव्य शुभारंभ

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अतरौलिया परमेश्वरपुर स्थित आरडी मल्टीप्लेक्स का मंगलवार फिल्म ’ब्रह्मास’ के साथ भव्य शुभारंभ होगा। बड़े-बड़े शहरों जैसा क्षेत्र का यह पहला मल्टीप्लेक्स हाल होगा। जिसमें प्रथम हाल में 129 लोगों को एक साथ बैठने की व्यवस्था वही दूसरे हाल में 149 लोगों को एक साथ बैठने की वातानुकूलित व्यवस्था होगी। शहरों जैसी सुविधा अब आपके अतरौलिया में मिलेगी। हॉल में कैंटीन की सुविधा उपलब्ध है वही टिकटों का रेट भी निर्धारित है जिसमें डायमंड गोल्ड की कीमत 200 गोल्ड की कीमत 150 होगी। इस हाल में परिवार के साथ बैठने की समुचित व्यवस्था है। शुभारंभ के साथ 3 शो प्रतिदिन चलेगा। लखनऊ दिल्ली मुंबई कोलकाता जैसी सुविधा मल्टीप्लेक्स हॉल के अंदर मिलेगी। मल्टीप्लस के प्रबंधक ने सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली है। जिसका शुभारंभ मंगलवार को ब्रह्मास् फिल्म के साथ होगा। उक्त सभी जानकारी आरडी मल्टीप्लेक्स के प्रबंधक ने दी।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *