संस्कृत भूषण राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजे गए हर्षित मिश्र

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद के प्रखर विद्वान युवा कवि एवं साहित्यकार हर्षित मिश्र ‘श्रीहर्ष’को उनके वैदुष्य, संस्कृत के प्रति निष्ठा तथा उल्लेखनीय शैक्षिक एवं साहित्यिक योगदान के लिए वर्ष 2025 का ‘संस्कृत भूषण राष्ट्रीय पुरस्कार’ (संस्कृत भूषण नैशनल अवार्ड -2025) प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान संस्कृत विद्यालय शिक्षक समिति, उत्तर प्रदेश द्वारा महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ अयोध्या में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में दिया गया।
पं.श्रीराम मिश्र के ज्येष्ठ पुत्र हर्षित मिश्र बाल्यकाल से ही मेधावी रहे। उन्होंने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से संस्कृत विषय में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद देश के प्रतिष्ठित संस्थान जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में सर्वाेच्च अंक प्राप्त कर परास्नातक किया। वर्तमान में वे दिल्ली विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में वरिष्ठ अनुसंधाता के रूप में अपने शोधकार्य में संलग्न है।
पं. सुभाष चंद्र तिवारी कुन्दन, दयानाथ सिंह, संजय कुमार पांडेय सरस, शर्मानंद पांडेय, अभिषेक कुमार पांडेय सहित पिता श्रीराम मिश्र ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपनी शुभकामना दी और श्रीहर्ष के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *