लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर लालगंज में भव्य एकता यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा कैथी शंकरपुर तिराहे से गाजे-बाजे, राष्ट्रीय ध्वज और सरदार पटेल की तस्वीरों से सजे रथों के साथ प्रारंभ हुई। यात्रा लालगंज नगर से होते हुए तहसील परिसर तक पहुंची और वहां से आगे तक गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद राजभर की अध्यक्षता में जनसभा का आयोजन किया गया। एकता यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य एवं जिला प्रभारी मुराहू राजभर थे। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल का जीवन भारत की एकता, राष्ट्र की अस्मिता और गौरव के लिए समर्पित था। देश की 562 रियासतों के एकीकरण का श्रेय उन्हीं को जाता है। उन्होंने बिखरे हुए भारत को एक सूत्र में बांधकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत का सपना साकार किया।
चीनी मिल संघ लिमिटेड के उपसभापति ऋषिकांत राय, भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री विनोद राय, कार्यक्रम संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष राम नयन सिंह, तथा जिला मंत्री सुनील सिंह डब्बू ने सरदार पटेल के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। अंत में दिल्ली बम विस्फोट में मारे गए लोगों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस मौके पर ओम प्रकाश सिंह, डीसीएफ चेयरमैन चंदेश्वर राय, चन्द्रू सरोज, अशोक सिंह तिलखरा, राजेश सरोज, राम चन्द्र राम, मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, विक्रांत सिंह, अलका सिंह, शरद राय, सिनोद मौर्य, डा. जे.पी.एन. तिवारी, अशोक राय, बृजेश राय, और उमाकांत तिवारी आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला मंत्री प्रमोद राय ने किया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद