तीन अन्तर्जनपदीय चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों की धर पकड़ के लिए चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना मुबारकपुर पुलिस ने 3 अन्तर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। उनके पास से अवैध तमंचा, कारतूस सहित भारी मात्रा में चोरी के सामान बरामद हुए।
पंकज यादव पुत्र रामप्यारे यादव निवासी थाना मुबारकपुर द्वारा तहरीर दी गयी कि जहानागंज रोड पर साड़ी की दुकान व मकान में विगत 2 सितम्बर को अज्ञात चोरो द्वारा दुकान का ताला तोड़कर कैश काउंन्टर में रखे 32000 नगद लगभग, 25 साड़ियां, एक मोटर साइकिल, एक मोबाईल और सोने के जेवर की चोरी हुयी है। इसी क्रम में 8 सितम्बर को थाना कोतवाली पर राहुल सोनकर पुत्र छट्ठू सोनकर निवासी गुलामी का पूरा थाना कोतवाली ने नगर पालिका आजमगढ़ स्थित त्रिवेणी टावर के पास से मोटर साइकिल चोरी होने की तहरीर दी थी। इसी क्रम में 10 सितम्बर को अतुल विश्वकर्मा पुत्र सुरेश विश्वकर्मा निवासी शंकर जी तिराहा थाना सिधारी ने दुकान से अज्ञात चोरो द्वारा 9 मोबाइल चोरी करने की तहरीर दी गयी थी। सभी मामलों में पुलिस मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश में थी।
इसी बीच चेकिंग के दौरान गोछा पुलिया बार्डर थाना मुबारकपुर पर तीन व्यक्ति अलग-अलग मोटर साइकिलों पर सवार आते हुए दिखाई दिये जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त चारों लोग मिलकर रात कों मौका पाकर सुनसान में सिधारी थाना क्षेत्र के शंकर जी तिराहा पर मोबाइल की दुकान से 7 मोबाइल की चोरी किया था। थाना कोतवाली क्षेत्र के नगरपालिका स्थित त्रिवेणी टावर के पास से चोरी मोटर साइकिल की चोरी की थी। मुबारकपुर क्षेत्र की साड़ी की दुकान व मकान में चोरी की थी। पुलिस ने सभी को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया। गिरफ्तार किये गये लोगों में विशाल यादव पुत्र राम मिलन यादव निवासी इटौरा थाना सिधारी, सन्नी भाष्कर पुत्र रामप्रकाश निवासी शाहगढ़ थाना सिधारी व सिद्धू चौहान पुत्र स्व. हरिश्चन्द्र चौहान निवासी चालिसवा थाना मुबारकपुर शामिल हैं। फरार अभियुक्त राजेश पुत्र शिवपूजन निवासी सरायसादी थाना सिधारी की पुलिस तलाश कर रही है।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *