सृष्टि सिंह ने सीए बन बढ़ाया क्षेत्र व परिवार का मान

शेयर करे

मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मिल्लत नर्सरी जूनियर हाई स्कूल पुरानी बस्ती में विगत दिनों हुए सीए की परीक्षा में उत्तीर्ण करने वाली मुबारकपुर अमिलो ख़ास निवासी सृष्टि सिंह पुत्री ब्रज भूषण सिंह का संस्था के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य द्वारा मंगलवार को विद्यालय प्रांगण में मेडल एवं बुके देकर सम्मान किया गया।
सृष्टि सिंह शुरू से ही पढ़ने में होनहार एवं लग्नशील छात्रा थी। प्रबंधक हाजी इफ्तेखार ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास था कि यह छात्रा एक दिन मुबारकपुर एवं अपने माता-पिता और हमारे विद्यालय का नाम रोशन करेगी। नर्सरी से लेकर जूनियर हाई स्कूल इंटर तक की शिक्षा यहीं से ग्रहण की। हाई स्कूल में 82 प्रतिशत तो इंटर में 84 प्रतिशत अंक लेकर शुरू से शिक्षा का लोहा तो विद्यालय का मान बढ़ाया है। आज हमें प्रसन्नता हो रही है कि सीए परीक्षा पास होकर क्षेत्र के अध्यनरत छात्रों के शिक्षा का दीपक जलाया है। इन्हें सम्मानित कर अभूतपूर्व प्रसन्नता हो रही है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य हफीज़ अहमद, निशात हुसैन, आयुष, कुसुम शर्मा, गुलनाज फातिमा, सबोही आदि उपस्थित थीं।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *