आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन सुनिश्चित करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति विशेष अभियान प्रारम्भ किया गया है। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 का शुभारम्भ मुख्यमंत्री द्वारा 20 सितम्बर को शारदीय नवरात्रि पर किया गया था।
रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति चिराग जैन एवं पर्यवेक्षण अधिकारी आस्था जायसवाल, क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में पुलिस ने अभियान चलाकर महिलाओं, किशोरियों को जागरूक किया।
जनपद की समस्त एण्टी रोमियो टीमों द्वारा पार्क, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, मॉल्स एवं चिन्हित हॉट-स्पॉट स्थलों पर व्यक्तियों की चेकिंग की गई तथा निरोधात्मक कार्यवाही की गई। महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकत्री, बीसी सखी, लेखपाल, एएनएम, आशा वर्कर, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं रोजगार सेवक के साथ समन्वय स्थापित कर ग्राम, वार्ड एवं न्याय पंचायत स्तर पर चौपाल लगाई गई। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति केन्द्र, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112 आदि, सरकारी योजनाओं, महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों एवं साइबर क्राइम से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।
रिपोर्ट-सुबास लाल