महिला सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ने स्वदेशी पर दिया बल

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भाजपा द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अन्तर्गत हरिऔध कला भवन में जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा बबिता जसरासरिया की अध्यक्षता में महिला सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मौजूद रहे। संचालन जिला मंत्री विभा बरनवाल ने किया
मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शक्तिशाली, समृद्धिशाली, आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है हम उस संकल्प के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आत्मनिर्भर भारत एक जनजागरण अभियान है हमें आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के बारे में लोगों को समझाना है। इस काम को देश की आधी आबादी मातृशक्ति बखूबी कर सकती है। भारत को विकसित बनाने के लिए भाजपा ने तीन महीने का एक जनजागरण अभियान चलाया है, यह अभियान पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर से प्रारम्भ किया है। यह अभियान हमारे प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेई की जयंती 25 दिसंबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि स्वदेशी और विकसित भारत का संकल्प एक नारा नही, बल्कि देश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने के लिए एक नींव है। स्वदेशी अपनाने का अभिप्राय है कि ऐसा सामान ऐसा उत्पाद जो भारत में बना हो या जिसको बनाने में भारत के मजदूरों, कारीगरों ने अपना पसीना बहाया हो। जब हम स्वदेशी उत्पाद खरीदेगें तो हमारे देश का पैसा देश में ही रहेगा और देश मजबूत होगा विकसित बनेगा।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता गुप्ता, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा बबिता जसरासरिया, जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह, माला द्विवेदी, पूनम सिंह डा.गीता सिंह, विभा बर्नवाल, डा.मालती मिश्रा, प्रतिमा सिंह, नीतू सिंह, निरूपमा पाठक, वन्दना सिंह, सारिका सिंह, रानी चौरसिया, वन्दना गुप्ता, अनीता सिंह, प्रगति सिंह, रेनू गोस्वामी, रेखा सिंह, धर्मशीला, गुड्डी पासवान, अंजना सिंह, यशोदा मलिक आदि मौजूद रहीं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *