रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाने पर समाधान दिवस पर एक दिन के लिए छात्रा रिधिमा यादव थाना प्रभारी बन कर फरियादियों की फरियाद सुनी। इस दौरान राजस्व से संबधित दो मामले आये थे। थाने पर आयोजित समाधान दिवस पर कक्षा ग्यारह की छात्रा रिधिमा यादव ने एक दिन के लिए थाना प्रभारी का पद संभाला।इस दौरान थाने पर दो मामले प्रस्तुत हुए दोनो ही राजस्व के थे।दोनो ही मामलो के निस्तारण के लिए मौजूद राजस्व टीम को निर्देशित किया।थाना प्रभारी बन छात्रा प्रसन्नचित रही।इस दौरान सीओ सदर चकबंदी .थाना प्रभारी सुनील सिंह समेत राजस्व टीम रही।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा