रेस्टोरेंट के पास छात्र और छात्रा को मारी गई गोली

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। लालगंज क्षेत्र शुक्रवार को उस समय दहल गया जब बाईपास पर स्थित एक रेस्टोरेंट के पास गोलियों की तड़तड़ाहट गूंज उठी। इस घटना में पकड़ी खुर्द निवासी स्कूली छात्रा और मसीरपुर निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार देवगांव कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी खुर्द गांव की छात्रा अक्षरा सिंह पुत्री नीरज सिंह तथा मसीरपुर लालगंज निवासी आदित्य सिंह पुत्र जीतनारायण सिंह को गोली मारी गई है। आनन-फानन में दोनों को लालगंज संयुक्त 100 शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। गोलीकांड में छात्रा अक्षरा सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गये। पूछताछ में उन्होंने बताया कि दो लोगों को गोली लगी है। मामले की गहराई से जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि जानकारी मिल रही है कि लड़की के पिता ने ही लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चलाई है।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *