साइकिल सवार की संदिग्धावस्था में मौत

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंधौरी गांव के पास साइकिल सवार की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतक साइकिल पर बैठ कर आ रहा था और अचानक साइकिल रुकवा कर नीचे बैठा और मौत हो गई।
सिधारी थाने के चंडेश्वर स्थित जोरईनामी गांव निवासी लालचंद 45 वर्ष पुत्र बेरन अपने पुत्र रविन्द्र के साथ सोमवार को फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सिराव गांव स्थित रिश्तेदारी गये थे। वहां से दिन में लगभग तीन बजे घर वापस लौट रहे थे। साइकिल पुत्र रविन्द्र चला रहा था। क्षेत्र के अंधौरी गांव के पास पहुंचते ही लालचंद ने पुत्र से कहा साइकिल रोक दो चक्कर आ रहा है। साइकिल से उतर कर बैठते ही लालचंद एक तरफ गिर गये। यह देख आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गये। जब तक लोग अस्पताल ले जाने की तैयारी करते मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाने लाई। मृतक मजदूरी करता था।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *