रात में बाइक चोरी कर भाग रहे चोर को ग्रामीणांे ने पकड़ा

शेयर करे

पवई आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कछरा गांव में बाइक चोरी कर भाग रहे बाइक चोर को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और मौके पर जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद ग्रामीणो ने चोर को पुलिस को सौंप दिया।
कछरा गांव निवासी जयप्रकाश पासवान के घर के बाहर रात के समय दरवाजे पर खड़ी बाइक को चोर लेकर भाग रहा था। जिसको परिवार के साथ ग्रामीणों ने देख लिया और शोर मचा दिया। गांव के लोगों ने बाइक चोर को पड़कर पिटाई कर दी जिसका लोगों ने वीडियो भी बनाया है। ग्रामीणांे द्वारा पिटाई का वीडियो इन्टरनेट मिडिया पर वायरल किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार चोर का नाम अश्वनी कुमार दूबे पुत्र अशोक कुमार दूबे निवासी ग्राम कांदू पट्टी थाना कप्तानगंज का बताया जा रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस बाइक चोर को थाना ले गई।
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया कि बुधवार की रात में कछरा गांव में जयप्रकाश के घर के सामने खड़ी उनकी बाइक चोरी कर ले जाते समय ग्रामीणों ने बाइक चोर को पकड़ लिया था। बाइक चोर का नाम पता की जानकारी करने के साथ ही अन्य बिन्दुओं पर जांच की जा रही है।
रिपोर्ट-नरसिंह यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *