फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। फ़िल्म अभिनेत्री शबाना आजमी के मेज़वा आगमन पर सनबीम स्कूल की प्रिंसिपल अंजना श्रीवास्तव रविवार को फतेह मंजिल पहुंचकर मुलाकात किया तथा बुके देकर उनका स्वागत किया।
इस दौरान गांव के सर्वांगीण विकास और बालिकाओं की शिक्षा पर चर्चा हुई। शबाना आज़मी ने एसडीएम से गांव के गंदे पानी की निकासी सहित अन्य विकास पर चर्चा किया। नदी तक नाली न होने के चलते खेत में गंदा पानी जमा होने के चलते संक्रामक रोग फैल सकते है। इस पर एसडीएम ने शबाना आज़मी को आश्वस्त किया। उन्होंने उर्दू के मशहूर शायर कैफ़ी आज़मी द्वारा मेजवां गांव में चल रहे सभी संस्थान स्कूल, चिकन कारी और कंप्यूटर सेंटर के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। शबाना आजमी ने सनबीम स्कूल की प्रिंसिपल अंजना श्रीवास्तव और डायरेक्टर सुभ्रा गुप्ता से बालिकाओ की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि आप अपने स्कूल के बच्चों को मिजवा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित कैफ़ी आज़मी गर्ल्स कालेज, कैफ़ी आज़मी चिकन कारी सेंटर सहित अन्य संस्थान को दिखाए इससे बच्चों का बौद्धिक विकास होगा। उन्होंने बालिकाओं को रामा नन्द सरस्वती पुस्तकालय जोक हरा का विजिट कराने के लिए कहा। इससे लोगो को नवीनतम जानकारी हासिल होगी। इस मौके पर नम्रता गोयल, गुरजीत कौर, अंशुमान जायसवाल, प्रतीक जायसवाल, मनोज यादव, गोपाल, आशीष पांडेय आदि लोग थे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय