लाठियां खाने के बाद बहाल हुई विद्युत सप्लाई

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र में वजीरमलपुर गांव में पिछले एक हफ्ते से खंभा टूटने के कारण विद्युत सप्लाई बंद हो गई थी और लगभग सौ घरों में अंधेरा छाया हुआ था। शनिवार रात में ग्रामीणों ने टूटे खंभे के पास खड़ा होकर खंभा लगाने की मांग किया तो जेई ने निजामाबाद थाना के हल्का प्रभारी चंद्रजीत यादव को बुलाकर ग्रामीणों को पिटवाकर घायल कर दिया था। रविवार सुबह घटना की जानकारी पर भाजपा नेता प्रवीण कुमार सिंह ने ग्रामीणों की समस्या सुनकर उच्चाधिकारियों से वार्तालाप पर शनिवार को देर शाम से खंभा लगना चालू हुआ और देर रात तक लगाकर सप्लाई चालू करवा दिया गया। रविवार को दोपहर ग्रामीणों ने बताया कि लाइट तो हफ्तों चालू हो गई होती लेकिन गांव के दर्जनों युवक घायल हो जाने के कारण ग्रामीण आहत हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जब भी लाइट खराब होती है तो विद्युत विभाग के कर्मचारी बगैर पैसा लिए फ्यूज तक नहीं जोड़ते हैं। खंभा टूटने पर जेई ने दस हजार की मांग किया था। अगर उनको पैसा गांव वाले आपस में चंदा लगाकर कर दे दिए होते तो लाइट हफ्तों पहले ही बन गई होती और लोगों की पिटाई भी नहीं होती। जेई को पैसा न देना ग्रामीणों को लाठियां खाकर चुकाना पड़ेगा, इस बात की पूरे क्षेत्र में चर्चा है।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *