बूढनपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अतरौलिया थाना क्षेत्र के रूकुंदीपुर धौरहरा गांव निवासी आठ वर्षीय चिंतन प्रजापति पुत्र रमेश प्रजापति की सर्पदंश से जान चली गयी। बालक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
चिंतन प्रजापति रोज की तरह खाना खाकर अपने घर में सोने चला गया। उसी दौरान चिंतन प्रजापति को सर्प ने काट लिया। चिंतन प्रजापति के पास पक्का मकान नहीं है। वह और उसके मां बाप करकट के बने घर में रहते हैं। रात करीब दो बजे करकट के रास्ते सर्प घर में घुस गया बल्ली के सहारे जाने लगा। उसी दौरान सोते समय चिंतन प्रजापति के ऊपर सर्प गिर गया। सर्प के गिरते ही चिंतन प्रजापति ने सोते समय अपने हाथ से सर्प को फंेक दिया। लेकिन तब तक सर्प मासूम के गले में काट चुका था। बगल में सो रही मां को जब आभास हुआ कि सर्प ने मेरे बेटे को काट लिया है, तो परिजनों ने आनन फानन में उसे अतरौलिया स्थित एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया। जाचों परान्त डाक्टरों की टीम ने चिंतन प्रजापति को तीन बजे मृत घोषित कर दिया।
रिपोर्ट-अरविन्द सिंह