फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के 11 हजार 289 परिवार राशन कार्ड से वंचित हैं। इन परिवारों की एक परिवार एक पहचान के उद्देश्य से गांवों में पंचायत सहायक द्वारा फैमिली आईडी बनाई जा रही है। इस फैमिली आईडी के माध्यम से परिवार और सदस्यों की जानकारी हासिल की जा सकती है। अब तक ब्लाक क्षेत्र के 8454 परिवार की फैमिली आईडी बन गयी है। अभी 2763 परिवार की आईडी बननी शेष है। जिसके लिए पंचायत सहायक गांवों में जाकर आईडी बना रहे हैं।
सहायक विकास अधिकारी पंचायत फूलपुर उमाकांत पाठक ने बताया कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक परिवार की जानकारी ऑनलाइन अपडेट हो, जैसे राशन कार्ड धारक परिवार की जानकारी राशन कार्ड नम्बर से की जा सकती है। इसी प्रकार फैमिली आईडी से एक परिवार की पहचान की जा सकती है। गांवों में ऐसे भी परिवार होंगे जो आयकर दाता भी हो सकते हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभ्यार्थी भी हो सकते हैं। फैमिली आईडी परिवार की पहचान है।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय