पांच दिवसीय फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यूमैरेसी प्रशिक्षण प्रारंभ

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ब्लॉक संसाधन केंद्र बिलरियागंज पर फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यूमैरेसी की पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को प्रारंभ हुआ। उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया।
पूनम यादव सहायक अध्यापक तथा सुष्मिता सिंह सहायक अध्यापक द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया। रीता सेठ सहायक अध्यापक और अनिल कुमार सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय हिरनई गुल्लीगढ़ द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया जिससे कक्षा का माहौल बहुत ही आनंददाई हो गया। शिक्षकों के इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों में भाषा एवं गणित विषय के प्रति रुचि उत्पन्न करना भाषा और गणित विषय की बारीकियों से परिचित कराना है। विशेष रूप से एनसीईआरटी द्वारा विकसित कक्षा 1, 2 एवं 3 में भाषा गणित अंग्रेजी की पुस्तकों में सम्मिलित कुछ नए विषय वस्तुओं से परिचित कराना जिससे उनमें शासन की मंशा के अनुसार गुणवत्ता प्राप्ति एवं गुणवत्ता संवर्धन हो सके। इस अवसर प्रखंड शिक्षा अधिकारी बिलरियागंज प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष केदारनाथ वर्मा एवं कोषाध्यक्ष हरिनाथ एवं प्रशिक्षण में सम्मिलित सभी शिक्षक एवं शिक्षिका बहने उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *