फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक के 16 ग्राम पंचायतों में आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण के बाद भवन को विभाग को सौंप दिया जाएगा। इन केंद्रों पर 3 से 6 साल तक के बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा शिक्षण एवं प्रशिक्षण दिया जाएगा।
नए आदेश के क्रम में ग्राम पंचायतें अपने गांव में आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण करा रही हैं। प्रत्येक केंद्र की लागत 12 लाख रुपये है। इसमें से 8 लाख मनरेगा से ग्राम सभा को प्राप्त होगा, 2 लाख ग्राम निधि से खर्च करना होगा और 2 लाख आंगनबाड़ी द्वारा चयनित ग्राम सभा के खाते में दिया जाएगा।
इसी क्रम में वर्ष 2023-24 में ब्लाक क्षेत्र के पल्थी, खेतापट्टी, मीर अहमदपुर शहजादा गांव का चयन किया गया जिसमें भूमि विवाद के कारण मीरअहमदपुर शहजादा में निर्माण कार्य बिलम्ब से शुरू हुआ है। शेष 2 ग्राम पंचायत पल्थी एवं खेतापट्टी में भवन का निर्माण पूर्ण हो गया है। कहीं वायरिंग तो कही प्लास्टर शेष करना शेष बचा है। वहीं तेरह ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य कराया जा रहा है। भवन निर्माण हो जाने पर आंगनबाड़ी विभाग को सुपुर्द कर दिया जाएगा। इन केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका प्रतिदिन उपस्थित रहेंगी। गांव के 3 साल से 6 साल तक के नौनिहाल केंद्रों पर आएंगे। जिन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से तैयार किया जाएगा तथा पुष्टाहार दिया जाएगा।
इस आंगनबॉडी केंद्र के निर्माण में मनरेगा विभाग द्वारा मैटेरियल पर धन खर्च करने के बाद 60 एवं 49 का रेशियो फेल हो जाएगा। एक करोड़ 28 लाख मनरेगा से मैटेरियल पर खर्च करने के बाद ढेड़ करोड़ के करीब मिट्टी पर खर्च करना पड़ेगा। सब मिलाकर सरकार प्राथमिकता के आधार पर आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण करा रही है। सरकार की मंशा है कि हर गांव में आंगनबाड़ी केन्द्र का भवन हो और गांव के बच्चे उस भवन पर ही आये। जहां सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ सीधे उन्हें मिल सके।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय