सभासद ने सफाई नायक को किया सम्मानित

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। संकल्प फाउंडेशन व सदस्य जिला योजना समिति व सभासद मोहम्मद अफजल ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर रविवार को अपने गुरुटोला स्थित कार्यालय पर नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के सेवानिवृत्त सफाई नायक कमलदेव प्रसाद को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम, सम्मान राशि व पौध देकर सम्मानित किया।
सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारी कमलदेव प्रसाद को उनके द्वारा 26 वर्ष तक नगर क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों और सेवाओं के लिए प्रशंसा पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी हरीश वर्मा ने कहा कि इस सम्मान समारोह का उद्देश्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अनुभव और ज्ञान को मान्यता देना और उनका सम्मान करना था, ताकि वे समाज और देश के विकास में अपना अमूल्य योगदान जारी रख सकें।
इस अवसर पर मनीष कृष्ण साहिल, निशीथ रंजन तिवारी, सुधीर गुप्ता, राघवेंद्र मिश्र लड्डू, सत्यदीप जायसवाल, ओमप्रकाश, रईस अहमद, सफाई नायक नेसार अहमद बॉबी, सफाई नायक असलम खान, सलीम इदरीसी, शाहिद अंसारी, सद्दाम, रामजन्म निषाद, अमित वर्मा, विकास जायसवाल आदि नगर गणमान्य जन उपस्थित थे।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *